नीम का पेड़ जीवन बहुत उपयोगी है या यूँ कहें संजीवनी बूटी है। NEEM की छाया सबसे ज्यादा घनी होती है।
नीम का पेड़ रात को भी ऑक्सीजन देता है। नीम के पेड़ की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि वह गंदी हवा को शुद्ध करता है।
इसलिए जिस घर मे नीम का पेड़ हो उस घर मे बीमारियां नही रहती हैं।
क्योंकि नीम जहाँ होता है वहाँ वातावरण शुद्ध होता है।

NEEM के पेड़ के अनेकों फायदे हैं उनमें से कुछ पर आज हम बात करेंगें जैसे
1. नीम की पत्तियां पीस कर उसका रस निकाल कर पीने से कभी कील, मुँहासे एवं फुंसियां नहीं निकलती हैं।
2. नीम से कुष्ठ रोग तक भी ठीक हो जाता है।
3. नीम की पत्तियों का रस पीने से खून साफ़ होता है एवं चेहरे पर चमक आती है।
4. नीम के तेल की मालिश करने से सिर दर्द, हाथ पैरों का दर्द एवं सीने का दर्द ठीक हो जाता है।
5. नीम की पत्तियां चबाने से मुंह की दुर्गंध ख़तम हो जाती है।
6. नीम की छाल या पत्तियां अच्छी तरह से पीस कर चेहरे पर लगाने से झाइयां ख़तम हो जाती हैं।
7. नीम का तेल कान के दर्द के बहुत लाभकारी होता है।

8. नीम का दातुन दांतो के लिए संजीवनी से कम नही है।
9. नीम का दातुन करने से मसूड़े मज़बूत हैं।
10. नीम की छाल से दांत चमकदार बनते हैं।
11. नीम से मुँह की दुर्गंध भी समाप्त हो जाती है।
12. नीम की पत्तियां पीस कर जले, कटे एवं फोड़े पर लगाने से ठीक हो जाते हैं।
13. नीम की पत्तियां दाद खाज एवं खुजली के लिए तो रामबाण है।
14. बिच्छू, ततैया एवं जहरीले कीटों के काटने पर NEEM की पत्तियां पीस कर लगाने से दर्द ठीक हो जाता है।
15. नीम की डंठल चबाने से या पानी मे उबालकर पीने से खाँसी, बवासीर, प्रमेह एवं पेट रोग ठीक हो जाते हैं।