BIOGRAPHY KANS
BIOGRAPHY KANS- कंस मथुरा का राजा देवकी का भाई और महाराज उग्रसेन का पुत्र था।
उग्रसेन मथुरा के राजा थे जिनके पुत्र का नाम कंस था।
कंस सबसे बड़ा था सभी भाइयों में कंस के 8 भाई और 5 बहने थीं।
कंस के भाईयों का नाम न्यग्रोध, सुनामा, कंक, शंकु अजभू, राष्ट्रपाल, युद्धमुष्टि और सुमुष्टिद था।
जबकि बहनें कंसा, कंसवती, सतन्तू, राष्ट्रपाली और कंका थी।
अब सवाल यह आता है कि आखिर देवकी कौन थीं। जिसे कंस ने बंदी बना लिया था।
देवकी महाराज उग्रसेन के भाई देवक की पुत्री थी। कंस की चचेरी बहन थी देवकी।

देवकी की कंस लाडली बहन थी
BIOGRAPHY KANS- कंस देवकी को बहुत स्नेह करता था देवकी उसकी सबसे लाडली बहन थी।
कंस ने अपनी बहन देवकी का विवाह अपने मित्र वासुदेव से करा दिया।
वह अपनी बहन से इतना स्नेह करता था कि विदाई के समय देवकी और वासुदेव को रथ में बैठा कर स्वयं छोड़ने जा रहा था।
किन्तु रास्ते मे एक आकाशवाणी हुई।
हे कंस जिसे तू छोड़ने जा रहा है उस देवकी की ही आठवीं संतान तेरा वध करेगी।
यह आकाशवाणी सुन कर कंस अपनी बहन को वापिस ले आया और कारागार में वासुदेव के साथ मे डाल दिया।
देवकी 6 नवजात शिशुओं को मार दिया।
7 वें पुत्र को योगमाया ने रोहिणी के गर्भ में धारण कर दिया जो वासुदेव की दूसरी पत्नी थी।
8 वें पुत्र के रूप में श्री हरि स्वयं जन्म लिये और कंस का वध किया।

कंस का अत्याचार (BIOGRAPHY KANS)
कंस ने अपने पिता उग्रसेन को कारावास में डाल दिया था और स्वयं मथुरा का राजा बन गया था।
बहन और बहनोई को जेल में डाल दिया था।
श्री कृष्ण जी को मारने के लिए बहुत प्रयत्न किए जो असफल रहे।
मथुरा के सभी नवजात शिशुओं को मरवा दिया था।
(BIOGRAPHY KANS) कंस का पूर्व जन्म
कुछ दन्त कथाओं के अनुसार मान्यता है कि कंस पूर्व जन्म में कालनेमि था ।
इसलिये यदुकुल में जन्म लेने के बाद भी राक्षस प्रवर्ति का था।